लंदन के पार्लियामेंट स्क्वायर में गांधी की प्रतिमा का अनावरण आज
(International)
लंदन के पार्लियामेंट स्क्वायर में आज महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। बापू की यह प्रतिमा कांस्य की बनी हुई है। इसका अनावरण भारतीय वित्त मंत्री अरुण जेटली करेंगे। प्रतिमा का अनावरण महात्मा गांधी के दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटने के 100 साल पूरे होने के मौके पर किया जा रहा है। कार्यक्रम में महात्मा गांधी के पोते और पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल गोपालकृष्ण गांधी बापू के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालेंगे। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने इस मौके पर हर्ष जताते हुए कहा, श्ब्रिटिश संसद में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण होने जा रहा है। हमारे लिए यह एक महान दिन है, जिसपर हमें गर्व करना चाहिए। गांधी और उनकी विचारधारा आज भी प्रासंगिक है।श्

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।