मालदीव की एक अदालत ने देश के पूर्व राष्ट्रपति मुहम्मद नशीद को 13 साल के कारावास की सजा सुनाई है। सूत्रों के अनुसार नशीद को यह सजा शुक्रवार देर रात आतंकरोधी कानून के तहत सुनाई गई। नशीद 2008 में लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित होने वाले मालदीव के पहले राष्ट्रपति बने थे, लेकिन फरवरी, 2012 में उन्हें सेना की मदद से अपदस्थ कर दिया गया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।