भारत के दबाव का असर, लखवी फिर हिरासत में
(International)
पाकिस्तान ने 2008 मुंबई हमले के सरगना जकि उर रहमान लखवी को जेल से उसकी रिहाई के पहले ही लोक सुरक्षा आदेश के तहत और 30 दिनों के लिए हिरासत में ले लिया है। एक अदालत ने शुक्रवार को उसे जेल से रिहा करने का आदेश दिया था। जिसपर भारत ने कड़ा ऐतराज जताया था। पंजाब सरकार के गृह विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पंजाब सरकार ने मैंटिनेंस ऑफ पब्लिक आर्डर के तहत 30 दिन के लिए लखवी के हिरासत का आदेश जारी किया। वे अडियाला जेल में कैद रहेंगे। जहां उसे अभी मुंबई हमला मामले में हिरासत में रखा गया है। इस्लामाबाद हाईकोर्ट से लश्कर ए तैयबा के ऑपरेंशस कमांडर लखवी की रिहाई के आदेश के खिलाफ कड़ा विरोध जताते हुए खफा भारत ने पाकिस्तान उच्चायुक्त अब्दुल बासित को नयी दिल्ली में तलब किया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।