विश्व मीडिया को अपनी बेगुनाही का मंच न बना पाएं दुष्कर्मी
(International)
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शनिवार को ब्रिटेन दौरे के दौरान निर्भया कांड पर बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री ‘इंडियाज डॉटर’ के संदर्भ में विश्व के मीडिया को नसीहत दी। उन्होंने कहा कि समूचे विश्व के मीडिया समूहों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि कोई दुष्कर्मी अपने आपको बेगुनाह बताने के लिए उनके मंच का उपयोग न करे। लेस्ली उडविन की बनाई डॉक्यूमेंट्री श्इंडियाज डॉटरश् पर भारत सरकार के प्रतिबंध के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि वह इस विषय में कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते क्योंकि ये मामला अदालत में है। उन्होंने अपनी बात को स्पष्ट करते हुए कहा कि गृह मंत्रालय और संसद पहले ही अपनी राय इस मुद्दे पर दे चुकी है। इस विषय पर वह इतना ही कह सकते हैं कि इस मामले को कोर्ट में चुनौती दी गई है और इस पर कोर्ट को निर्णय लेने दें।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।