कारोबार प्रक्रिया को आसान बनाएगी सरकार
(International)
भारत में कारोबार करने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए सरकार के इरादे पक्के हैं। वह इसके लिए कदम बढ़ा चुकी है। इस दिशा में और बदलाव किए जाएंगे। भारत में निवेश को आकर्षित करने के लिए भी कोशिशें जारी हैं। करों को तर्कसंगत बनाने के साथ उन्हें घटाने के प्रयास होंगे। अंतरराष्ट्रीय निवेशकों को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने ये बातें कहीं। वह बोले कि भारत की विकास दर चालू वित्त वर्ष में साढ़े सात फीसद रहने का अनुमान है। जेटली ब्रिटेन के दौरे पर हैं। शनिवार को वह ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन से भी मिले। भारत में निवेश के अवसर विषय पर यहां दुनिया भर से जुटे निवेशकों को जेटली ने संबोधित किया। उन्होंने बताया कि पारदर्शी कर प्रणाली बनाने की कोशिश की जा रही है। सुधारों और बाधाओं के बीच वैचारिक लड़ाई है। सरकार के इरादे मजबूत हैं। रोडमैप बिल्कुल स्पष्ट है। भारत में निवेश की बड़ी जरूरत है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।