इजरायल में मंगलवार को संसदीय चुनाव के लिए वोट डाले गए। मताधिकार का प्रयोग करने के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इस चुनाव में छह साल से राज कर रहे प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का भविष्य भी दांव पर लगा है। आम चुनाव में नेतन्याहू की पार्टी लिकुड और विपक्षी नेता इशाक हेजरेग की अगुवाई वाली जियानिस्ट यूनियन के बीच कांटे की टक्कर बताई जा रही है। 13 मार्च के अंतिम चुनाव पूर्व सर्वे में 120 सदस्यीय इजरायली संसद में लिकुड पर जियानिस्ट यूनियन की बढ़त साफ दिखाई गई थी। सर्वे में कहा गया था कि संसदीय चुनावों में जियानिस्ट यूनियन सत्ताधारी लिकुड पार्टी से चार सीटें ज्यादा हासिल कर सकती है। वैसे इजरायल के 67 वर्षों के इतिहास में कभी भी किसी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। पिछले चुनावों में लिकुड को केवल 18 सीटें मिली थीं, लेकिन उसने दूसरे दलों से गठबंधन कर सरकार बनाई।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।