पाकिस्तान में नौ और केदियों को दी गई फांसी
(International)
पेशावर में आर्मी स्कूल पर तालिबान आतंकियों के हमले के बाद पाकिस्तान में खूंखार कैदियों को फांसी दिए जाने का सिलसिला जारी है। बुधवार को नौ और कैदियों को फांसी को सजा दे दी गई। ताहिर शबीर को कोट लखपत केंद्रीय कारागार, गुलाम मुहम्मद व जाकिर हुसैन को झांग जिला जेल, शफाकत व सईद को फैसलाबाद केंद्रीय कारागार, शौकत अली तथा मोहम्मद शबीर को रावलपिंडी की अडियाला जेल, अहमद नवाज को मियांवाली जेल और असद महमूद खान को अटॉक के केंद्रीय कारागार में फांसी दे दी गई। ताहिर को 2002 में एक व्यक्ति की हत्या मामले में फांसी की सजा सुनाई गई थी। मोहम्मद को 2000 में एक रिश्तेदार की हत्या के मामले में और हुसैन को 1998 में एक व्यक्ति की हत्या मामले में मृत्युदंड सुनाया गया था। शफाकत और सईद को दोहरे हत्याकांड में सजा सुनाई गई थी। शौकत और मोहम्मद शबीर को हत्या

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।