मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड जकी उर रहमान लखवी अभी जेल में ही रहेगा। लाहौर उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को उसकी याचिका खारिज कर दी है। याचिका में उसने खुद को हिरासत में रखने के पंजाब सरकार के आदेश को चुनौती दी थी। अदालत के एक अधिकारी ने बताया कि उच्च न्यायालय के न्यायाधीश महमूद मकबूल बाजवा ने लखवी के वकील और विधि अधिकारी की दलीलें सुनने के बाद उसकी याचिका खारिज कर दी। सुनवाई के दौरान लखवी के वकील रजा रिजवान अब्बासी ने कहा कि मुंबई हमले से जुड़े मामले में जमानत मिलने के बावजूद भारत व अमेरिका के दबाव में उनके मुवक्किल को हिरासत में रखा गया है।इसके जवाब में विधि अधिकारी ने कहा कि लखवी मुंबई हमलों का मुख्य आरोपी है और जमानत पर उसके बाहर निकलने से कानून-व्यवस्था को गंभीर खतरा हो सकता है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।