पाकिस्तान दिवस पर कश्मीर के अलगाववादी नेताओं को पाक उच्चायोग बुलाने पर छिड़ा विवाद
(International)
पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित की अलगाववादी हुर्रियत नेताओं से मुलाकात को लेकर दोनों देशों में तकरार फिर बढ़ गई है। भारत ने सोमवार को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि बातचीत में हुर्रियत या किसी तीसरे पक्ष की भूमिका नहीं होगी। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाक समकक्ष नवाज शरीफ को पत्र लिखकर कहा है कि बातचीत के लिए आतंक मुक्त माहौल बनाने की जरूरत है। वहीं विदेश मंत्रालय ने पाक को भ्रम न फैलाने की नसीहत दी है। हुर्रियत नेताओं से भेंट पर बासित ने कहा था कि मुझे नहीं लगता कि भारत इस मुलाकात पर कोई आपत्ति कर रहा है। मीडिया को इसे मुद्दा नहीं बनाना चाहिए। इसका जवाब देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरुद्दीन ने कहा कि भारत इस मुद्दे पर खुद अपनी राय रखेगा। दोनों देशों की बातचीत में तीसरे पक्ष का सवाल नहीं उठता।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।