अफगानिस्तान में बंदूकधारियों ने किया बस में सवार यात्रियों पर हमला
(International)

अफगानिस्तान के वरदक प्रांत में अज्ञात बंदूकधारियों ने मंगलवार को एक बस में सवार यात्रियों पर हमला कर दिया। इसमें कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। यह घटना सैय्यद अबाद जिले में हुई, जोकि काबुल के नजदीक है। स हमले ने अफगानिस्तान में सुरक्षा चिंताओं को बढ़ा दिया है। अमेरिका में मंगलवार को प्रेजिडेंट बाराक ओबामा और अफगानिस्तान में राष्ट्रपति अशरफ गनी के बीच महत्वपूर्ण बातचीत होने वाली है। इसमें अफगान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी पर चर्चा होगी। हालांकि ओबामा ने सेना की वापसी की प्रक्रिया को धीमा करने का संकेत दिया है। ताकि अफगान को तालिबान और दूसरे आतंकी संगठनों से निपटने में मदद मिल सके।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।