अमेरिका में सिखों, हिंदुओं और अरब देश के लोगों के खिलाफ हेटक्राइम पर अब एफबीआइ नजर रखेगी। उसने इन्हें अपने धर्म आधारित घृणा अपराधों (हेट क्राइम) की सूची में शामिल कर लिया है। देश की खुफिया एजेंसी के इस कदम का अल्पसंख्यक समुदाय ने स्वागत किया है। अमेरिका में 9ध्11 के हादसे के बाद से वहां अल्पसंख्यक समुदाय के लोग निशाने पर रहे हैं। अमेरिकी कानून विभाग ने इस बारे में सिफारिश की थी। एफबीआइ इस पर सहमत हो गई है। ये सहमति ऐसे समय आई है जब मंदिरों को नुकसान पहुंचाने और हमले की कई घटनाओं सहित देशभर में हिंदुओं के खिलाफ घृणावश किए जाने वाले अपराधों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस कदम का अल्पसंख्यक समुदाय और अमेरिका के शीर्ष सांसदों ने स्वागत किया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।