ली कुआन यू को श्रद्धांजलि देने सिंगापुर पहुंचे मोदी
(International)
सिंगापुर में पूर्व प्रधानमंत्री ली कुआन यू का अंतिम संस्कार आज पूरे राष्ट्रीय सम्मान के साथ किया जाएगा. ली कुआन यू के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए भारत के पीएम मोदी भी सिंगापुर पहुंच गए हैं. इस अवसर पर भारत में भी राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है. ली कुआन की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए बीती रात दिल्ली से रवाना हुए पीएम मोदी सिंगापुर पहुंच गए है.इस अवसर पर भारत में भी राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है. आपको बता दें कि सिंगापुर के प्रथम प्रधानमंत्री 91 साल के ली कुआन का निधन 23 मार्च को हो गया था.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।