ब्रिटेन में एशियाई अमीरों में हिंदुजा बंधु टाॅप पर
(International)


प्रवासी भारतीय उद्योगपति जी पी हिंदुजा और एस पी हिंदुजा ब्रिटेन में एशियाई मूल के अमीरों की सूची में लगातार तीसरे साल शीर्ष पर रहे हैं। हिंदुजा बंधुओं की निजी संपत्ति 15.5 अरब पाउंड (करीब 1441 अरब रुपये) आंकी गई है। भारत में जन्मे हिंदुजा बंधु श्एशियन रिच लिस्ट 2015श् में शीर्ष पर रहे हैं। एक साल में उनकी निजी संपत्ति में दो अरब पाउंड का इजाफा हुआ है और यह 15.5 अरब (करीब 1441 अरब रुपये) पाउंड पर पहुंच गई है। हिंदुजा बंधुओं के हिंदुजा समूह का कारोबार रक्षा, बैंकिंग, वाहन तथा बिजली क्षेत्रों में फैला है। वे ब्रिटेन के सबसे अमीर व्यक्तियों में हैं। एशिया के अमीरों की सूची में ब्रिटेन में 101 एशियाई अमीरों की संपत्ति का आकलन किया गया है। इसे ब्रिटेन के प्रकाशन समूह एशियन मीडिया एंड मार्केटिंग ग्रुप (एएमजी) ने तैयार किया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।