बांग्लादेश में एक और ब्लॉगर की निर्मम हत्या
(International)

बांग्लादेश में धारदार हथियारों से एक और ब्लॉगर की निर्मम हत्या कर दी गई। इस वारदात को तीन संदिग्ध इस्लामिक कट्टरपंथियों ने अंजाम दिया। इनमें दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक महीने पहले जाने माने अमेरिकी ब्लॉगर अभिजीत रॉय की इसी तरह हत्या कर दी गई थी। ढाका के तेजगांव औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार सुबह वशीकुर रहमान मिशू (27) की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। हमलावरों ने चाकू से हमला किया था। ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।श् ढाका पुलिस के उपायुक्त बिप्लव कुमार सरकार ने बताया कि तीन हत्यारों ने वारदात को अंजाम दिया। इनमें से दो को चाकू के साथ रंगेहाथ दबोच लिया गया है। ब्लॉगर की हत्या वैचारिक भिन्नता की वजह से की गई। पुलिस ने हिरासत में लिए गए लोगों की पहचान जिकुल और अरीफुल इस्लाम के रूप में की गई। दोनों क्रमश चंटगांव के हथजरी मदरसा और मीरपुर इलाके के दारुस उलूम मदरसा के छात्र हैं। जबकि तीसरा हमलाव

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।