चीन के साथ पाकिस्तान की नजदीकियां जगजाहिर है। अब पाकिस्तान उससे आठ पनडुब्बियां खरीदने जा रहा है। पांच अरब डॉलर (लगभग 62 अरब रुपये) के इस समझौते पर पिछले महीने ही मुहर लगी है। चीन ने पाकिस्तान के साथ रक्षा सौदे का बचाव करते हुए कहा कि इसमें अंतरराष्ट्रीय संधियों का पालन किया गया है। हालांकि पनडुब्बियों से संबंधित विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है। पाकिस्तानी रक्षा मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव रियर एडमिरल मुख्तार खान ने मंगलवार को रक्षा मसले पर नेशनल एसेंबली की स्थायी समिति को इससे संबंधित जानकारी दी। पाकिस्तान के नौसेना प्रमुख मुहम्मद जकीउल्ला ने पिछले महीने चीन का दौरा किया था। चीन की सेंट्रल मिलिट्री कमीशन के उप प्रमुख फान चांगलांग से मुलाकात के दौरान पाकिस्तानी नौसेना प्रमुख ने पनडुब्बियों की खरीद को अंतिम रूप दिया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।