रूस की एक परमाणु पनडुब्बी मंगलवार को हादसे का शिकार हो गई। शिपयार्ड में रखी इस पनडुब्बी में मरम्मत के दौरान अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त पनडुब्बी में हथियार नहीं थे। इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। चार साल पहले भी एक परमाणु पनडुब्बी एक भयावह हादसे का शिकार हो गई थी। मंगलवार को हुई आग की यह घटना रूस के उत्तरी प्रांत आर्कान्जेस्क की है। समाचार एजेंसी इंटरफैक्स के मुताबिक, शिपयार्ड में आग की घटना उस वक्त घटी जब 500 मीटर लंबी 949 एंते पनडुब्बी में कर्मचारी वेल्डिंग का काम कर रहे थे। वेल्डिंग के दौरान निकली चिंगारी से पनडुब्बी में आग लग गई। फौरी तौर पर किसी के हताहत होने की खबर नही है। आपात मंत्रालय ने इस घटना पर कुछ भी कहने से साफ इंकार किया है
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।