समाचारपत्र 'डॉन' की वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, तीन सदस्यीय आयोग राष्ट्रपति मममून हुसैन की ओर से जारी किए गए अध्यादेश के बाद गठित हुआ है. आयोग, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसान (पीटीआई) पार्टी द्वारा लगाए गए चुनाव धांधली के आरोपों की जांच करेगा.उल्लेखनीय है कि पीटीआई ने इस जांच की मांग को लेकर पिछले साल इस्लामाबाद में 126 दिवसीय धरना दिया था.शीर्ष अदालत की ओर से जारी बयान के अनुसार, आयोग के दो अन्य सदस्य न्यायमूर्ति एजाज अफजल खान और न्यायमूर्ति आमिर हानी मुस्लिम होंगे. आयोग की पहली बैठक 9 अप्रैल को एससी इमारत में होगी.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।