ब्रिटेन की 650 सदस्यीय संसद के लिए आज वोट डाले जा रहे है। खंडित जनादेश के आसार के बीच भारतीय मूल के मतदाता निर्णायक साबित हो सकते हैं। सर्वेक्षण कांटे की टक्कर में सत्ताधारी कंजरवेटिव पार्टी को मुख्य विपक्षी दल लेबर पार्टी पर मामूली बढ़त दिखा रहे हैं। हालांकि स्पष्ट बहुमत के लिए जरूरी 326 सीटों से दोनों ही दल काफी दूर दिखाई दे रहे हैं। स्कॉटिश नेशनल पार्टी के तीसरे सबसे बड़े दल के तौर पर उभरने की उम्मीद है और माना जा रहा है कि लेबर पार्टी उसके सहयोग से सरकार बनाने में कामयाब हो सकती है। इससे पहले बुधवार को चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सभी दलों ने मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी। नतीजे शुक्रवार को आएंगे और 18 मई को नई संसद का गठन होगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।