भारत के बाद अब खुद संयुक्त राष्ट्र (यूएन) महासचिव बान की मून ने किसी महिला को दुनिया की इस महत्वपूर्ण संस्था का प्रमुख बनाने की पैरवी की है। यूएन के सत्तर साल के इतिहास में अब तक कोई भी महिला महासचिव की कुर्सी पर नहीं बैठी है। लगातार दो कार्यकाल के बाद मून अगले साल दिसंबर में पद से हटेंगे। बान की मून के मुताबिक अब वक्त आ गया है जब किसी महिला को संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख की जिम्मेदारी दे दी जाए। यूएन महासचिव के प्रवक्ता फरहान हक ने बुधवार को कहा, श्मून कई मौकों पर कह चुके हैं कि महिला को महासचिव बनाने का वक्त आ गया है। फरहान हक ने हालांकि यह भी बताया कि अपने उत्तराधिकारी का चयन करना बान की मून के हाथ में नहीं है। उनके मुताबिक यूएन महासचिव किसी विशेष व्यक्ति के चयन पर अपनी राय व्यक्त करने नहीं जा रहे हैं। बकौल फरहान बान ने प्रतिष्ठित पदों पर आसीन (यूएन या फिर अन्य संगठनों में) कई महिलाओं से मुलाकात की है, लेकिन अगला महासचिव बनने में वह उनकी मदद नहीं कर सकते।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।