मारे जाने से पहले अमेरिका पर हमले की ताक में था ओसामा
(International)

मारे जाने से कुछ सप्ताह पहले तक ओसामा बिन लादेन अमेरिका में बड़े हमले की फिराक में था। पाकिस्तानी नागरिक आबिद नासिर से जुड़े मामले में अमेरिकी सरकार की ओर से न्यूयॉर्क की अदालत में पेश दस्तावेज से इसका खुलासा हुआ है। अमेरिकी समाचारपत्र द वाशिंगटन पोस्ट में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक ओसामा अरब जगत में मचे उथल-पुथल का फायदा उठाना चाहता था। अमेरिकी सेना ने मई, 2011 में एक गुप्त अभियान चलाकर पाकिस्तान के एबटाबाद शहर में ओसामा को मार गिराया था। उसके ठिकाने से हासिल ईमेल के मुताबिक अलकायदा सरगना ने एक आतंकी को अमेरिका पर फिर से हमले का निर्देश देते हुए रणनीति बनाने को कहा था। ओसामा अमेरिका में घुसकर बड़े हमले करने की तैयारियों में जुटा था, क्योंकि छोटी-मोटी कार्रवाई असरहीन साबित हो रही थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।