नेपाल में शुक्रवार को भूकंप के चार और झटकों ने 25 अप्रैल को आए विनाशकारी भूकंप से प्रभावित लोगों के अंदर दहशत पैदा कर दी. नेपाल में भूकंप से मृतक संख्या करीब 8000 हो गई है. उधर संयुक्त राष्ट्र ने नेपाल को अब तक मिले अंतरराष्ट्रीय सहयोग को कम बताते हुए चिंता जाहिर की है. शक्तिशाली भूकंप आने के दो हफ्ते बाद भी हल्के झटके जारी रहे और शुक्रवार सुबह से लेकर दोपहर दो बजे तक रिक्टर पैमाने पर चार से अधिक तीव्रता वाले चार झटके महसूस किए गए और लगभग सभी का केंद्र सिंधुपाल चैक जिले के आसपास था. हालांकि अभी तक इन झटकों से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है.पिछले 80 साल में आये देश के सबसे भयावह भूकंप के बाद रिक्टर पैमाने पर चार या इससे अधिक तीव्रता के करीब 150 झटके महसूस किये जा चुके हैं.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।