ब्रिटेन में गुरुवार को हुए चुनाव में डेविड कैमरन की कंजरवेटिव पार्टी ने संसद में स्पष्ट बहुमत प्राप्त कर लिया है।1 992 के बाद से कंजरवेटिव पार्टी की यह सबसे बडी जीत है। जीत हासिल करने के बाद डेविड कैमरन ने कहा कि उनका उद्देश्य सामान्य है। हमारे यूनाईटेड किंगडम में सबके लिए प्रशासन के आधार पर शासन करना। कैमरन ने कहा कि अब समय आ गया है कि इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के बीच बंटवारा खत्म किया जाए। मैं देश को एकसाथ लाना चाहता हूं। वेल्स और स्कॉटलैंड को जल्द से जल्द शक्ति सौंप दी जाएगी। यदि मैं सरकार बनाने में सफल रहा को मैं एक देश एक यूनाईटेड किंग्डम की स्थिति चाहूंगा। यह सबसे अच्छी जीत है। उन्होंने कहा कि हम जनता से किए सारे वादे निभाएंगे। कैमरन ने ब्रिटेन के यूरोपीय यूनियन का सदस्य बने रहने के मुद्दे पर जनमत संग्रह कराने और स्कॉटलैंड और वेल्स को शासन की शक्तियां हस्तांतरित करने का वादा किया है। कैमरन अपनी विटने सीट से चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने अपने भाषण में आर्थिक सुधारों को पूरा करने का वादा किया है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्टाइल में उन्होंने फिर एक बार कैमरन सरकार का नारा दिया था। लगता है यह काम कर गया क्योंकि उनकी पार्टी 329 सीटों पर जीत मिली है जबकि ब्रिटिश संसद हाउस ऑफ कामंस में बहुमत के लिए 326 सीटों की ही जरूरत है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।