रूस ने मनाया नाजियों पर जीत का जश्न
(International)


दूसरे विश्व युद्ध में जर्मन नाजी सेना पर जीत के 70 साल पूरे होने पर रूस की राजधानी मॉस्को के लाल चैक पर शनिवार को भव्य परेड का आयोजन किया गया। 30 देशों के नेताओं की मौजूदगी में हुए इस परेड में 16,500 सैनिकों ने भाग लिया। अत्याधुनिक टैंकों, विशालकाय न्यूक्लियर मिसाइल सिस्टम के साथ निकाली गई परेड को देखने के लिए हजारों लोग इकट्ठा हुए थे। 22 साल बाद दुनिया को दिखाया सबसे शक्तिशाली टैंक परेड के दौरान रूसी सेना का सबसे शक्तिशाली टैंक टी-14 अरमाता भी नजर आया। 1993 में टी-90 टैंक के बाद रूस ने पहली बार दुनिया के सामने इस तरह के टैंक को पेश किया है। जर्मन पत्रिका स्टेर्न के मुताबिक टी-14 अरमाता ऐसा आधुनिकतम युद्धक टैंक है जो दुनिया के किसी और देश के पास मौजूद नहीं है। डेली मेल के अनुसार यह टैंक पश्चिमी देशों के टैंकों से काफी आगे है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।