हिंसा से जूझ रहे यमन में मानवीय आधार पर पांच दिन का संघर्ष विराम शुरू होने से पहले ही इस पर संकट के बादल छा गए हैं। ईरान समर्थित हाउती विद्रोहियों ने मोरक्को के एक लड़ाकू विमान को मार गिराने का दावा किया है। दूसरी ओर, विद्रोहियों और अरब नेतृत्व वाले गठबंधन बलों के बीच सोमवार को भारी गोलाबारी की खबर है। दोनों पक्ष मंगलवार से संघर्षविराम शुरू होने पर रविवार को राजी हुए थे। विद्रोहियों के आधिकारिक न्यूज चैनल अल-मशिराह ने बताया कि मोरक्को के लड़ाकू विमान एफ-16 को उत्तरपश्चिमी प्रांत सदा के वादी नाशौर इलाके में विमानभेदी तोपों ने मार गिराया। हालांकि पायलटों को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। यह विमान रविवार की शाम से लापता था। गौरतलब है कि सऊदी के नेतृत्व में आठ देश 26 मार्च से विद्रोहियों पर हवाई हमले कर रहे हैं। इन देशों में मोरक्को भी शामिल है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।