भारतीय महिला ने लापता चीनी बहन को खोजा
(International)

सोशल मीडिया के माध्यम से एक भारतीय महिला ने लंबे समय से लापता अपनी चीनी बहन को खोज निकाला है। अपनी सौतेली बहन से मिलने के लिए वह पति के साथ बीजिंग पहुंची हैं। उनकी बहन द्वितीय विश्व युद्ध में उनके चीनी पिता के परिवार की इकलौती जीवित सदस्य हैं। चीनी समुद्री इंजीनियर एन ची पांग की 62 वर्षीय पुत्री जेनिफर एन पिछले 40 साल से चेन्नई में रह रही हैं। उन्हें चीन के सरकारी मीडिया से सूचना मिली कि उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से उनकी बहन एन रोसई (81) का पता लगा लिया है। वह अपनी बेटी के साथ बीजिंग में रहती हैं। हालांकि जेनिफर का अभी तक अपनी बहन से मुलाकात या संपर्क नहीं हो पाया है। वह पिछले तीन दिनों से अपने पति के साथ बीजिंग में हैं। जेनिफर के पति वीआरएस बालाजी ने कहा कि हम इसकी पुष्टि होने और शीघ्र मुलाकात का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस परिवार ने सात मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर एन का पता लगाने में मदद की गुहार लगाई थी। मोदी 14 मई को चीन की यात्रा पर जाने वाले हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।