‘चीन के साथ सीमा विवाद हल करने के मामले में हुई प्रगति’
(International)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीजिंग दौरे पर आने से पहले मंगलवार को भाजपा ने कहा कि चीन के साथ सीमा विवाद हल करने के मामले में प्रगति हुई है। भारत को लगता है कि इस मुद्दे पर यह एक सकारात्मक सुधार है। भाजपा महासचिव राम माधव ने कहा, श्निश्चित रूप से इस मुद्दे पर कुछ प्रगति हुई है।श् नरेंद्र मोदी 14 से 16 मई तक चीन के दौरे पर रहेंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ वार्ता में वह सीमा विवाद के मुद्दे को प्रमुखता से उठाएंगे। इस संबंध में पूछने पर राम माधव ने कहा, श्दोनों के बीच वार्ता फिर से शुरू हो गई है। यह एक सतत प्रक्रिया है। हमारा मानना है कि सीमा विवाद के मामले में यह एक सकारात्मक सुधार है।श् मालूम हो, शियान में चिनफिंग के साथ अनौपचारिक वार्ता के अलावा मोदी की चीन के प्रधानमंत्री ली कछ्यांग से 15 मई को मुलाकात होनी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।