कराची में यात्री बस पर आतंकी हमला
(International)

पाकिस्तान के कराची में एक यात्री बस पर आतंकी हमला हुआ है। आतंकियों ने हमले में 47 लोगों को गोली मारकर हत्या कर दी। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, छह आतंकियों ने लोगों पर गोलियां बरसाईं। मरने वालों में 16 महिलाएं भी शामिल हैं। कराची के सफूरा चैक के पास मोटरसाइकिल पर आए आतंकवादी गोलियां बरसाने के बाद फरार हो गए। आतंकियों ने बस को रोका और ड्राइवर को उतारने के बाद अंधाधुंध फायरिंग कर दी। हमले की जिम्मेदारी तहरीक-ए-तालिवान ने ली है। इस हमले के बाद उस रास्ते को बंद कर दिया गया है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि हमले वक्त बस में 60 लोग सवार थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।