कराची हमलों के लिए पाक ने भारत को जिम्मेदार ठहराया
(International)
पाकिस्तान के कराची में हुए आतंकी हमले में मारे गये 43 लोगों के मामले में पाक ने नया राग अलापा है. पाकिस्तान के कराची में हुए आतंकी हमले में मारे गये 43 लोगों के मामले में पाकिस्तान ने भारतीय इंटेलिजेंस एजेंसी रॉ को जिम्मेवार ठहराया है. पाकिस्तान के विदेश सचिव ऐजाज अहमद चैधरी ने भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ पर इस हमले की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए कहा कि पाकिस्तान में हो रहे आतंकी हमलों के पीछे रॉ का हाथ है. गौरतलब है कि बुधवार को कराची में इस्माइली संगठन की बस पर तीन बाइक पर सवार आठ लोगों ने हमला करके 43 यात्रियों को मौत के घाट उतार दिया था. वहीं इस हमले में 30 से ज्यादा लोग गंभीर रुप से घायल हो गये हैं..इस हमले में दाइश ग्रुप ने मौके पर हमले की जिम्मेदारी लेने वाले पर्चे बांटे थे ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।