नेपाल में महिला ने नवजात बच्ची का नाम रखा ‘भारती’
(International)

नेपाल में भूकंप के बाद राहत और बचाव कार्य में भारत के सहयोग के प्रति अपना स्नेह जताने के लिए एक महिला ने अपनी नवजात बच्ची का नाम भारती रखा। इस बच्ची का जन्म भारतीय सेना के फील्ड अस्पताल में हुआ। सेना के अधिकारी के मुताबिक, बच्ची की मां भावना सपकोता पुदासैनी को शुरू में काठमांडू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। लेकिन मंगलवार को आए भूकंप के बाद उसे सिनामंगल के भारतीय सेना के फील्ड अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।