भारत और दक्षिण कोरिया के बीच सात समझौतों पर हस्ताक्षर
(International)
भारत और दक्षिण कोरिया ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने के लिये सात समझौते पर हस्ताक्षर किये। इसमें दोहरे कराधान बचाव संधि और दोनों देशों की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषदों के बीच औपचारिक विचार विमर्श का समझौता शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दक्षिण कोरिया की राष्ट्रपति पार्क गुएन-हाई के बीच आज यहां हुई बातचीत के बाद समझौते पर हस्ताक्षर किये गये। भारत-दक्षिण कोरिया दोहरा कराधान बचाव संधि पर 1985 में हस्ताक्षर हुए थे। दोनों देशों के करदाताओं को दोहरा कराधान के बोझ से बचाने के इरादे से इस समझौते को संशोधित किया है।दोनों देशों ने श्रव्य-दृश्य कार्यक्रमों के साझा निर्माण पर भी पर सहमति जतायी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।