पाकिस्तान में ओसामा को धन भेजता था एक भारतीय!
(International)

ओसामा बिन लादेन की डायरी से खुलासा हुआ है कि आतंकी संगठन अलकायदा को एक भारतीय नागरिक से पैसा मिलता था। दरअसल, पाकिस्तान स्थित एबोटाबाद में लादेन का एनकाउंटर करने के बाद अमेरिकी कमांडो ने कुछ दस्तावेज जब्त किए थे। उनमें एक डायरी भी थी। अब पता चला कि डायरी में एक स्थान पर मदीना का भारतीय दोस्त लिखा गया है। इस शख्स ने कई बार लादेन को आर्थिक सहायता मुहैया कराई थी। अमेरिका में ऑफिस ऑफ द डायरेक्टर ऑफ नेशनल इंटेलिजेंस द्वारा जारी दस्तावेजों के मुताबिक, श्मदीना के भारतीय दोस्तश् ने मई 2008 में 2.92 लाख पाकिस्तान रुपए आतंकी संगठन को भेजे थे। इसके बाद जुलाई 2009 में 3.35 लाख रुपए दिए। इनमें से पांच हजार रुपए संदेशवाहक को टिप के रूप में दिए गए थे। लादेन की डायरी में इस तरह के डोनेशन का दर्जनों स्थानों पर उल्लेख है। कुछ महिलाओं के बारे में लिखा गया है जिन्होंने जेहाद का समर्थन करने के लिए अपने गहने बेचकर आर्थिक मदद की।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।