आतंकी संगठन आईएस की प्रोपेगेंडा मैगजीन का दावा है कि आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट बहुत जल्द पाकिस्तान से परमाणु हथियार खरीद सकता है. इसके बाद वह इसे अमेरिका ले जाने की योजना बना रहा है. इस बीच अमेरिका में इस आतंकी ग्रुप को सामान सप्लाई करने पर 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. आईएस ने दावा किया कि वो पाकिस्तान से जल्द ही न्यूक्लियर बम खरीदेगा. आईएस ने धमकी देते हुए कहा कि वो इस बम को तस्करी के जरिए अमेरिका भेज देगा. फोटो पत्रकार जॉन कैंटली ने आईएस की मैगजीन के लेख में लिखा है, श्न्यूक्लियर बम हासिल करने को लेकर हालात बीते सालों के मुकाबले में काफी आसान है.श् जॉन को इन दिनों आईएस ने बंधक बनाया हुआ है. जॉन को आईएस ने दो साल पहले बंधक बना लिया था, तब से लेकर अब तक तमाम धमकी भरे संदेश आईएस जॉन के जरिए ही दिलाता है. जॉन ने अपने लेख में लिखा कि आईएस के पास बैंक में कई अरब डॉलर जमा हैं और संगठन इन रुपयों का इस्तेमाल पाकिस्तान से हम खरीदने के लिए कर रहा है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।