अफगानिस्तान में बम विस्फोट में जिला गवर्नर की मौत
(International)
अफगानिस्तान के उरुज्गान प्रांत में शनिवार को हुए एक बम विस्फोट में जिला गवर्नर की मौत हो गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि चर्चिनो जिले के गवर्नर मोहम्मद इस्माइल हकयार शनिवार सुबह अपने दफ्तर जा रहे थे। उसी समय शाह मशाद इलाके में बम विस्फोट हो गया। इसमें उनकी मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। हकयार दो साल से चर्चिनो जिले के गवर्नर के रूप में काम कर रहे थे। उनकी छवि एक प्रमुख तालिबान विरोधी व्यक्ति की थी और उन्होंने सुरक्षा बलों के साथ आतंकवादियों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।