चीन ने मैकमोहन रेखा को बताया अवैध
(International)
भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए चीन ने मैकमोहन रेखा को अवैध बताया है। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनिंग ने सोमवार को अरुणाचल प्रदेश पर चीन के दावे को फिर से दोहराया, जिसे वह शुरू से ही दक्षिणी तिब्बत का भाग मानता आ रहा है। हुवा ने डोवाल के दावे को खारिज करते हुए कहा कि चीन मैकमोहन लाइन को सिर्फ बर्मा के संदर्भ में मानता है न कि भारत की सीमा को लेकर। उन्होंने कहा कि हम भारत के साथ सीमा विवाद को निपटाने के लिए काम कर रहे हैं। दोनों देशों के बीच इस मुद्दे को सुलझाने के लिए विशेष प्रतिनिधियों की मौजूदगी में अब तक 18 बार बातचीत हो चुकी है, जिसके सकारात्मक नतीजे भी सामने आए हैं। दोनों देश पहले की अपेक्षा एक दूसरे के काफी निकट आए हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।