पाकिस्तान में 1998 में एक विमान अपहरण के दोषी तीन लोगों को गुरुवार को फांसी दे दी गई। इनके अलावा विभिन्न जेलों में पांच और लोगों को फांसी पर लटका दिया गया। विमान अपहरण के दोषी शाहसवार और साबिर को हैदराबाद जेल में जबकि शब्बीर को कराची सेंट्रल जेल में फांसी दी गई। हैदराबाद की एक अदालत ने 20 अगस्त 1998 को इन्हें मौत की सजा सुनाई थी और ऊपरी अदालतों ने उनकी अपीलें ठुकरा दी थीं। पाकिस्तान एयरलाइंस के फोकर विमान का बलूचिस्तान के तुरबत से कराची के लिए उड़ान भरने के तुरंत बाद ही अपहरण कर लिया गया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।