ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने एशिया के दो महाशक्ति भारत तथा चीन के साथ सहयोग बढ़ाने को लेकर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि नई सरकार को अपनी विदेश नीति में इन दोनों देशों को तरजीह देनी होगी। नई चुनी गई ब्रिटिश संसद को संबोधित करते हुए महारानी ने यह बात कही। अक्टूबर में चीनी राष्ट्रपति के प्रस्तावित ब्रिटेन दौरे को उन्होंने महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि मैं और प्रिंस फिलिप अगले महीने जर्मनी की यात्रा पर जाएंगे साथ ही नवंबर में माल्टा का दौरा होगा। ब्रिटिश संसद हाउस ऑफ लार्ड्स को संबंधित करते हुए महारानी ने कहा इन दौरों के साथ ही राष्ट्रमंडल देशों के सभी प्रमुखों के साथ बैठक भी होगी। महारानी ने कहा कि अक्टूबर में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और मैडम पेंग की यात्रा को लेकर हम उत्सुक हैं। इस दौरान उन्होंने सीरिया में चल रही आतंकी गतिविधियों का भी जिक्र किया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।