नाइजीरिया के मैदुगिरी शहर में शनिवार दोपहर एक आत्मघाती हमलावर ने एक मस्जिद के अंदर को धमाके से उड़ा लिया। इसमें कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई। माना जा रहा है कि हमलावर आतंकी संगठन बोको हराम का सदस्य था। इससे पहले शुक्रवार रात देश के उत्तर-पूर्वी प्रांत बोर्नो में बोको हराम के ही आतंकियों ने सिलसिलेवार दो बम धमाके किए थे। इसमें भी कम के कम सात लोगों की मौत हो गई थी और 12 से अधिक लोग घायल हो गए थे। आतंकियों ने यह धमाका एक शादी समारोह के दौरान दो मिनट के अंतराल पर किए थे। मस्जिद पर हुए हमले को राष्ट्रपति मुहम्मादू बुहारी को दी गई चुनौती माना जा रहा है। दरअसल, बुहारी ने देश से इस इस्लामिक आतंकी संगठन को खत्म करने की कसम खाई है। उन्होंने इसके लिए मैदुगिरी में शुक्रवार को ही सैन्य अभियान की शुरुआत की थी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।