आतंकियों द्वारा नीलामी में खरीदकर नाबालिग लड़कियों को सेक्स स्लेव यानि यौन दासी बनाकर रखने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक नाबालिग यजीदी लड़की ने बताया है कि जिहादियों ने किस तरह से उसका व उसकी बहन का रोजाना बलात्कार किया। कुंआरी लड़कियों की नीलामी के बाद उन्हें बेच दिया गया था। अब वह एक आतंकवादी के बच्चे की मां बनने वाली है। 17 साल की इस लड़की ने बताया कि पिछले नौ महीने उसने किस वेदना के साथ गुजारे। उसे केवल मौत की दिखाई देती थी। आइएसआइएस के आतंकियों ने उसका बर्बर तरीके से यौन शोषण किया और मारपीट की । उसने यह भी खुलासा किया कि आतंकियों की वहशियाना हवस पूरी करने से इंकार करने पर उनकी जांघों पर उबलता हुआ गर्म पानी डाला जाता था। इसके बाद बेरहमी से पीटा जाता था और सामूहिक बलात्कार किया जाता था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।