पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में आतंकियों ने दो बसों के यात्रियों को अगवा कर उनमें से 22 की हत्या कर दी है। पीडितों के परिजन आतंकियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की मांग को लेकर राज्यपाल आवास के समक्ष धरने पर बैठ गए हैं। सुरक्षाबलों ने आतंकियों की धर-पकड़ के लिए गहन अभियान शुरू कर दिया है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात को बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा से कराची जा रही दो बसों के तकरीबन 30 यात्रियों को सेना की वर्दी में आए बंदूकधारियों ने अगवा कर लिया। इस घटना को क्वेटा से 70 किलोमीटर दूर दक्षिण-पूर्व में स्थित मास्तुंग जिले के खाद-कोचा क्षेत्र में अंजाम दिया गया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।