राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की स्वीडन यात्रा के दौरान भारत और स्वीडन के बीच छह समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। इन समझौतों में धू्रवीय अनुसंधान और आपसी कारोबार बढ़ाने के समझौते शामिल हैं । मुखर्जी स्वीडन का दौरा करने वाले पहले भारतीय राष्ट्रपति हैं । राष्ट्रपति स्वीडन और बेलारूस की पांच दिवसीय यात्रा पर हैं. आज राष्ट्रपति स्वीडन से बेलारूस के दौरे पर रहेंगे.विदेश मंत्रालय के मुताबिक, समझौतों में सतत नगर विकास के लिए समन्वय पर हुआ समझौता भी शामिल है, जिसके तहत दोनों देश इस मुद्दे पर बातचीत करेंगे और इस क्षेत्र में अपने-अपने ज्ञान का आदान-प्रदान करेंगे.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।