पाकिस्तान में महिलाओं को मतदान करने से रोका
(International)


पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर स्थित खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में स्थानीय निकाय चुनाव के दौरान बुजुर्गों ने महिलाओं को मतदान करने से रोक दिया। इसकी सूचना मिलने पर चुनाव आयोग ने वहां पुनर्मतदान का आदेश दिया। प्रांत के निचले दिर क्षेत्र में गत सात मई को हुए चुनाव में दक्षिण पंथी इस्लामिक पार्टी जमात ए इस्लामी का उम्मीदवार विजयी घोषित किया गया। स्थानीय मीडिया और सिविल सोसायटी संगठनों ने बताया कि चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों और बुजुर्गों के बीच समझौता हुआ था जिसके तहत महिलाओं को मतदान से रोका गया। इसकी शिकायत मिलने पर पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने मंगलवार को चुनाव परिणाम को रद कर दिया और क्षेत्र में दोबारा मतदान कराने का आदेश दिया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।