अमेरिकी सांसद ने की भारत में धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा की निंदा
(International)
अमेरिका के एक सांसद और चार विशेषज्ञों की समिति ने बुधवार को भारत में धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा की निंदा की। साथ ही, अपील की कि अमेरिकी प्रशासन भारत की नई सरकार के साथ बातचीत में मानवाधिकार उल्लंघन का मुद्दा भी शामिल करे। टॉम लेंटोस ह्यूमन राइट्स कमीशन व अमेरिकी सिख कांग्रेसनल कॉकस द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में विशेषज्ञों के बयान और भारत में धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा पर भाषणों से जुड़ी मुद्रित सामग्री बांटी गई। इसमें गुलाम कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया गया है। सांसद व अमेरिकी सिख कांग्रेसनल कॉकस के सह अध्यक्ष पैट्रिक मीहान ने सुनवाई की शुरुआत करते हुए आरोप लगाया कि हाल के महीनों में भारत में धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा बढ़ गई है। उन्होंने इसे एक गंभीर चिंता का मुद्दा करार दिया। मीहान व आमंत्रित विशेषज्ञों ने राष्ट्रपति बराक ओबामा के इस साल की शुरुआत में अपनी भारत यात्रा के दौरान वहां धार्मिक एवं मानवाधिकारों का मुद्दा उठाने के लिए सराहना की।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।