फिर सामने आई आईएस की बर्बरता
(International)

आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) की बर्बरता का एक और वीडियो सामने आया है। इराक में तीन लोगों को समलैंगिकता के आरोप में 100 फीट ऊंची इमारत की छत से नीचे फेंक कर आतंकियों ने मौत के घाट उतार दिया। ऊंचाई से गिरने के बादे इन लोगों पर पत्थर बरसाने के लिए आतंकियों ने नीचे में भारी भीड़ भी इकट्ठा कर रखी थी। घटना आईएस के मजबूत पकड़ा वाले मोसुल शहर की है। वीडियो में इस क्रूरता को देखने के लिए मौके पर भारी भीड़ जमा है। एक आतंकी तीनों आरोपियों को एक-एक कर छत से नीचे फेंकता है। नीचे गिरते ही भीड़ में शामिल लोग इन्हें पत्थर मारने लगते हैं। जिस इमारत से तीनों को फेंका गया वह मध्य मोसुल में है और इसका इस्तेमाल प्रशिक्षण के लिए किया जाता है। आईएस द्वारा समलैंगिकता के आरोप में कई लोगों को मौत के घाट उतारने की खबरें पहले भी सामने आ चुकी है। लेकिन, इस तरह से इसे अंजाम देने का यह पहला मामला है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।