‘इस्लामाबाद के बारे में कोई गलतफहमी में नहीं रहे भारत’
(International)
पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने भारत को चेतावनी देने के अंदाज में कहा है कि न तो पाकिस्तान की फौज ने चूडियां पहन रखी हैं, न ही वह म्यांमार है. पाकिस्तान ने कहा है कि भारत को इस्लामाबाद के बारे में कोई गलतफहमी नहीं होनी चाहिए. पाकिस्तान ने एक आधिकारिक बयान में भी कहा है कि म्यांमार की तुलना में पाकिस्तान अलग है. समाचार पत्र डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भारत के नेताओं द्वारा हाल में दिए गए बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री चैधरी निसार अली खान ने कहा कि पाकिस्तान के सुरक्षा बल किसी भी विदेशी हमले का जवाब देने में पूरी तरह से सक्षम हैं और भारत के नेताओं को दिन में सपने देखना छोड़ देना चाहिए.,

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।