चीन के पूर्व सुरक्षा प्रमुख झोउ योंगकांग को उम्रकैद
(International)

चीन की सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी के शीर्ष नेता और पूर्व सुरक्षा प्रमुख झोउ योंगकांग को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। भ्रष्टाचार, अधिकारों के दुरुपयोग और देश की गोपनीय बातें लीक करने के मामले में उन्हें बुधवार को सजा सुनाई गई। बो शिलाई के बाद वे उम्रकैद की सजा पाने वाले कम्युनिस्ट पार्टी के दूसरे शीर्ष नेता हैं। शिलाई को भी भ्रष्टाचार और अधिकारों के दुरुपयोग को लेकर 2013 में सजा सुनाई गई थी। तियानचिन म्युनिसिपल नंबर -1 इंटरमिडिएट पीपुल्स कोर्ट ने सजा सुनाते हुए झोउ की संपत्ति जब्त करने का भी आदेश दिया है। अप्रैल में उनपर आरोप तय किए गए थे। 22 मई को एक गोपनीय सुनवाई के दौरान अपना अपराध स्वीकार करते हुए उन्होंने सजा के खिलाफ अपील नहीं करने की बात कही थी। उन्हें करीब 13 करोड़ युआन (2.13 करोड़ डॉलर) की रिश्वत लेने, अधिकारों का दुरुपयोग करने और जानबूझकर देश की गोपनीय बातें लीक करने का दोषी पाया गया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।