आतंकी हाफिज सईद ने भारत के खिलाफ फिर से जहर उगला है. जमात-उद-दावा प्रमुख हाफिज सईद ने लाहौर में दिए भाषण में भारत में हमले की धमकी दी है. सईद ने कहा कि इंडिया के साथ कारोबार में दुनिया को यकीन दिलाने के लिए पाकिस्तान ने इतना बड़ा नुकसान बर्दाश्त किया है, लेकिन अब पानी सिर से गुजर चुका है. भारत के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए हाफिज सईद ने कहा, श्दुनिया और एशिया की अमन शांति के लिए श्इनकोश् मारना जरूरी है. इसके बगैर अमन शांति नहीं हो सकती. सईद ने कहा, श्इंडिया को दहशतगर्द करार देने के लिए उसकी इकोनॉमी पॉलिसी ही बहुत है. पाकिस्तान पीएम नवाज शरीफ को भारत के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र में आवाज उठानी चाहिए. अब मोदी के ढाका में दिए बयान के आधार पर ही मोदी पर कार्रवाई की जा सकती है. उसके खिलाफ सबूत की जरूरत नहीं है.श्
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।