मुशर्रफ ने फिर दिखाई भारत को आंख
(International)
पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने एक बार फिर भारत को आंखें दिखाने की कोशिश की है। उन्होंने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि जो भारत के लिए आतंकवाद फैलाता है, वह उनके लिए स्वतंत्रता सेनानी जैसा है। इतना ही नहीं मुशर्रफ ने यह भी कहा कि अगर हमें भड़़काओगे, तो करारा जवाब मिलेगा। मुशर्रफ ने शिवसेना और आरएसएस को आतंकी संगठन करार दिया है। उन्होंने कहा कि ये एक कट्टर हिंदू संगठन है और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसी संगठन से ताल्लुकात रखते हैं। बांग्लादेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर पाकिस्तान के ओवररिएक्ट करने वाले सवाल पर मुशर्रफ ने कहा कि मोदी बांग्लादेश जाते हैं और 1971 के सरेंडर सेरेमनी की तस्वीरें शेयर करते हैं। इसका क्या मतलब है? 50 साल पुरानी बातों को उछाल कर वह क्या जताना चाहते हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।