काबुल में संसद भवन पर हमला
(International)
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में संसद पर हमला करने वाले सभी सातों आतंकी मारे गए हैं। छह आतंकियों को सिक्योरिटी फोर्सेस ने ढेर कर दिया जबकि एक आत्मघाती हमलावर खुद के किए विस्फोट में मारा गया। सात आम लोगों के भी घायल होने की खबरें हैं। सुरक्षा बलों ने दो घंटे तक ऑपरेशन चलाने के बाद परिसर की तलाशी लेने का काम शुरू कर दिया। तालिबान ने हमले की जिम्मेदारी ली है। इस हमले को पाकिस्तान की साजिश के तौर पर भी देखा जा रहा है। जानकारी के मुताबिक हमले के दौरान कुल नौ धमाके हुए। सुरक्षा बल अब यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि धमाके किस तरह से किए गए। यह भी जांच की जा रही है कि कहीं सुरक्षा में कोई कमी तो नहीं थी जिसका आतंकियों ने फायदा उठाया। हमले के दौरान ही तालिबान प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने ट्विटर पर लिखा, कि कई मुजाहिद्दीन पार्लियामेंट बिल्डिंग में घुस गए हैं और भारी गोलाबारी कर रहे हैं । हमारे लड़ाकों ने हमला उस वक्त किया, जब रक्षा मंत्री पद के लिए उम्मीदवार को संसद में प्रस्तावित किया जा रहा था। धमाके के वक्त संसद की कार्यवाही जारी थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।