भारतीय मूल के बॉबी जिंदल लड़ेंगे राष्ट्रपति चुनाव
(International)

अमेरिका में अगले साल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए जारी दौड़ में भारतीय मूल के बॉबी जिंदल भी शामिल हो गए हैं। लुसियाना प्रांत के गवर्नर जिंदल महीनों से चली आ रही अटकलों पर विराम लगाते हुए बुधवार देर रात न्यू ओर्लियांस में एक कार्यक्रम में अपनी दावेदारी पेश की। घोषणा का समर्थकों ने जोरदार तालियों के साथ स्वागत किया। इसके साथ ही, व्हाइट हाउस की दौड़ में शामिल होने वाले वह भारतीय मूल के पहले व्यक्ति बन गए हैं। इससे पहले अपनी वेबसाइट पर उन्होंने उम्मीदवारी का ऐलान किया। उनकी दावेदारी को लेकर भारतीय समुदाय के बीच ज्यादा उत्साह नहीं है। हाल के दिनों में भारतीय-अमेरिकी पहचान से दूरी बनाने का प्रयास करते हुए उन्होंने कुछ बयान दिए हैं। हालांकि इस साल की शुरुआत में भारत के साथ रिश्तों में सुधार की उन्होंने पैरवी की थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।