अपने दो दिनों के नेपाल दौरे में विदेशमंत्री सुषमा स्वराज ने चीन के विदेश मंत्री वांग येई से मुलाकात के दौरान मुंबई हमले के मास्टरमाइंड जकिउर रहमान लखवी का मुद्दा उठाया। सुषमा ने भारत की ओर से विरोध प्रकट करते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र में लखवी के खिलाफ कार्रवाई को लेकर भारत के प्रस्ताव का विरोध करने जैसी बातों से भारत-चीन का द्विपक्षीय संबंध प्रभावित हो सकता है। इंटरनेशनल डोनर्स कांफ्रेंस से अलग हट कर चीनी विदेश मंत्री से मुकालत के दौरान सुषमा ने कहा कि लखवी कोई साधारण आतंकी नहीं है। वह मुंबई हमले का मास्टरमाइंड है, जिस हमले में 166 बेगुनाह लोग मारे गए थे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।